Himachal: कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 21 अधिकारी, चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद जारी हुए प्रमोशन आदेश

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने प्रदेश के 21 कानूनगो अधिकारियों को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बना दिया है। राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से यह बड़े प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नति के बाद अब इन अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इस फैसले के बाद राजस्व विभाग में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

राजस्व विभाग द्वारा जारी सूची में ऊना, कांगड़ा, चम्बा, सोलन और कुल्लू सहित कई जिलों में सेवाएं दे रहे कानूनगो शामिल हैं। विभाग ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों और उपतहसीलों में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Advertisement

पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बनने वालों में इकबाल सिंह, राज कुमार, शुभ कुमार, रमन कुमार, कमल देव, सतीश पुरी, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण कौर, प्रेम चंद, पवन कुमार, विचित्र सिंह, बलजीत सिंह, धर्मपाल, श्रवण सिंह, अजय कुमार और प्रवेश कुमारी सहित कुल 21 अधिकारी शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह प्रमोशन प्रशासनिक कार्यों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

राजस्व विभाग के इस फैसले को प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व मामलों के निपटारे और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि सभी अधिकारियों की पोस्टिंग जल्द तय कर दी जाएगी।  

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!