Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधेड़ गांव की 3 बेटियों की मां जिंदगी की जंग लड़ रही, ब्रेन क्लॉट ऑपरेशन के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला उपमंडल के सुधेड़ गांव की रहने वाली 47 वर्षीय स्वर्णा देवी इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। अचानक ब्रेन क्लॉट होने के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी है। परिवार के अनुसार इलाज और सर्जरी के लिए करीब 8 लाख रुपए की आवश्यकता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार पूरी राशि जुटाने में असमर्थ है।

PGI Chandigarh में बड़ा ऑपरेशन सफल, 8.5 लाख की मदद से बची जान; अब मदद बंद करने की अपील ने सबका ध्यान खींचा

Full News 👉 https://himlivetv.com/pgi-chandigarh-brain-stroke-operation-success-swarna-sudeh-help-campaign-update/

बताया जा रहा है कि स्वर्णा देवी एक सिंगल मदर हैं और अकेले अपनी तीन बेटियों की परवरिश कर रही हैं। अचानक आई इस गंभीर बीमारी ने पूरे परिवार को मुश्किल हालात में ला खड़ा किया है। परिजनों ने अब तक करीब 4 लाख रुपए की व्यवस्था कर ली है, लेकिन बाकी राशि का इंतजाम जल्द करना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते ऑपरेशन कराया जा सके।

परिवार ने लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में हर छोटी-बड़ी सहायता उनके लिए उम्मीद बन सकती है। उन्होंने लोगों से आर्थिक सहयोग के साथ-साथ इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की है, ताकि जरूरतमंद परिवार को समय रहते मदद मिल सके।

मदद और अधिक जानकारी के लिए परिवार की ओर से संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। सहायता के इच्छुक लोग अशोक कुमार (9805140639) और हर्ष (8091926591) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक खाते के माध्यम से भी आर्थिक सहयोग भेजा जा सकता है।

Contact Detail:

+91 98051 40639, +91 78071 40639,

+91 80919 26591

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हारचक्कियां स्कूल में NSS शिविर का समापन, नशे के खिलाफ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

शाहपुर के पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में 19 से 25 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने रेलवे स्टेशन कांगड़ा रोड पर टांडा पुल के पास कार्रवाई करते हुए 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ पठियार निवासी 34 वर्षीय करण कटोच को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, तथ्यों के साथ जवाब देने की दी चुनौती

शाहपुर अस्पताल विवाद पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए अस्पताल के स्तरोन्नयन, हिमकेयर योजना, दवाइयों की कमी और अल्ट्रासाउंड सुविधा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने रखते हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है।

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।