सोलन पंचायत चुनाव 2026: मतदान और मतगणना के दौरान ड्राई डे घोषित, 26, 28, 30 और 31 मई को सख्त पाबंदियां लागू

Date:

--Advertisement--

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन और मतगणना को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने निर्धारित तिथियों के लिए ड्राई डे घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 26, 28 और 30 मई 2026 को होने वाले मतदान तथा 31 मई 2026 को होने वाली मतगणना के मद्देनज़र लागू रहेंगे। इन तिथियों पर संबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों और शराब की बिक्री या वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले से लेकर मतदान के दिन तक और मतगणना दिवस पर किसी भी होटल, ढाबे, दुकान, शराब बिक्री केंद्र या निजी एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब या अन्य नशीले पदार्थों का विक्रय या वितरण नहीं किया जा सकेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला, बनसार, धर्मपुर, कोट बेजा, कोटी नाम्ब, नाहरी, नारायणी, निचली गांगुड़ी और टकसाल में 26 मई 2026 को मतदान होगा। वहीं चामियां, चम्मों, गनोल, हुडंग, जंगेशु, कसौली गड़खल, प्राथा, सनवारा और अम्बोटा में 28 मई 2026 को वोटिंग होगी। इसके अलावा गड़खल सनावर, गुलहारी, जाबली, कोट, कोटला, मेहलों, रौरी और कामली ग्राम पंचायतों में 30 मई 2026 को मतदान निर्धारित किया गया है।

इन सभी ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों, उप प्रधान और प्रधान पदों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी और परिणाम भी उसी समय घोषित कर दिए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे संबंधित खंड मुख्यालयों पर होगी और परिणाम वहीं घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों के परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 75 (vi) के अनुसार जारी किए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में चिट्टे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूटी की डिक्की से 6.24 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के बिरता में CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी की डिक्की से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त की है और ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।