Kangra: आरएस बाली ने वार्षिक उत्सव में स्कूल से जुड़ी यादें की साझापूर्व छात्र होने के नाते स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाखशिक्षक और स्कूल का वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का वातावरण विद्यार्थी के व्यक्तित्व और मूल्यों को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह वही आधार हैं, जिनके जरिए विद्यार्थी एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की उन्नति और विकास में अपना योगदान देते हैं।

सिद्बाड़ी स्थित सेक्रेट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए, आरएस बाली ने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही देश के भाग्य विधाता होते हैं, जो विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं और समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं, इसलिए समाज में उन्हें उच्च दर्जा दिया जाता है।

बाली ने स्कूल से जुड़ी यादें की साझा इस अवसर पर, बाली ने स्कूल से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और बताया कि इसी स्कूल के वार्षिक उत्सव के मंच से उन्हें पहली बार अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला था। वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने बेटे रियान बाली को उसी मंच पर परफॉर्म करते देख उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया।

स्कूल के विकास के लिए 21 लाख का अंशदान आरएस बाली ने स्कूल के विकास के लिए अपनी कमाई से 21 लाख रुपए का योगदान दिया, जो कि उनके माता-पिता जीएस बाली और किरण बाली की स्मृति में पार्क बनाने के लिए होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल से मिली शिक्षा और संस्कारों का उनकी सफलता में बड़ा योगदान है।

इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया और बाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और मैनेजर टैरेसा अटूपुरम मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

शाहपुर के पूर्व विधायक और हिमाचल प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद निधन हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।