Bilaspur: बस से उतर रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, अब चालक पर कसा पुलिस का शिकंजा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक निजी बस चालक की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने महिला यात्री की शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 7 जनवरी 2026 को हुए उस हादसे से जुड़ा है, जिसमें बस से उतरते समय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पीड़िता जीवनलता, निवासी गांव घुगराड़, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर जिला बिलासपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 जनवरी को एक निजी बस में सवार होकर कोठी चौक से बामटा चौक की ओर जा रही थीं। जैसे ही बस बामटा चौक पहुंची और वह नीचे उतरने लगीं, तभी चालक ने बिना ध्यान दिए अचानक बस आगे बढ़ा दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं।

Advertisement

हादसे में जीवनलता के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजना पड़ा।

अब इस मामले में सदर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर चालक की लापरवाही को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मैक्लोडगंज बस पार्किंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाहपुर के दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

मैक्लोडगंज बस पार्किंग में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शाहपुर तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: रैत स्कूल में आग से बचाव की मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए गए Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके

GSSS रैत में आपदा प्रबंधन के तहत अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। विद्यार्थियों को Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही SMC बैठक में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई।

बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची हत्या की साजिश! शिलाई गोलीकांड में आरोपी गिरफ्तार, बाइक सवार भाइयों पर चलाई थी गोली

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बहन को मृतक के बेटे द्वारा घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में वारदात की साजिश रची थी।

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए डॉक्टर-फार्मासिस्ट और अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारियों को लेकर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। मेले के पांचों दिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात, पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।