Kangra: शाहपुर के प्राचीन शिव मंदिर में 24 मई को होगा तृतीय वार्षिक विशाल भंडारा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के वार्ड नंबर 6 स्थित पुराने चौड़ी क्षेत्र के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 24 मई 2026, रविवार को तृतीय वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

मंदिर समिति के अनुसार कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कीर्तन का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

समिति ने सभी श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी भी ली जा रही है।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

भंडारे में सहयोग करने के इच्छुक लोग 23 मई तक समिति सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। समिति के सदस्यों करम सिंह, करतार राणा, तिलक राज, सुरिंदर पटियाल, सरन दास और गुड्डू चौधरी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।