Kullu: कुल्लू में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, घर के पास मिलेगी बड़ी राहत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए जून महीने में विशेष ‘दिव्यांगता पुनर्वास मूल्यांकन शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। District Disability Rehabilitation Centre Kullu द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सुविधाएं और पुनर्वास सेवाएं पहुंचाना है।

सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी Dr. Jaybanti Thakur ने बताया कि पहला शिविर 10 जून 2026 को ग्राम पंचायत नरैश के पंचायत घर में लगाया जाएगा। इसके बाद 11 जून को ग्राम पंचायत कलेहली, 12 जून को ग्राम पंचायत सचानी और 13 जून को ग्राम पंचायत रोट के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला थरास में शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शुरू किए जाएंगे।

Advertisement

इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और तकनीकी सहायकों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें सीनियर स्पीच थेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, स्पेशल एजुकेटर, पी एंड ओ तकनीशियन, एमआरडब्ल्यू और मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर शामिल होंगे। शिविरों के दौरान दिव्यांगजनों की जरूरतों का मूल्यांकन किया जाएगा और सरकारी योजनाओं के तहत मामलों को आगे बढ़ाया जाएगा।

जिन लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीडीआई कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में मदद दी जाएगी। इसके अलावा 6 वर्ष से कम उम्र के विकासात्मक देरी वाले बच्चों की पहचान भी की जाएगी। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो चलने-फिरने या सुनने में असमर्थ हैं, उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को दिव्यांगता की शुरुआती पहचान, बचाव और पुनर्वास को लेकर भी जागरूक किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय रहते सहायता मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!