Kangra: चुनाव खत्म होते ही मैदान में उतरे शुभम ठाकुर, युवाओं संग हटाए पोस्टर; शाहपुर में शुरू किया स्वच्छता अभियान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, कांगड़ा, 19 मई 2026: नगर पंचायत शाहपुर के चुनाव संपन्न होने के बाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर ने सराहनीय पहल की है। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न वार्डों में लगाए गए पोस्टरों और बैनरों से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए शुभम ठाकुर खुद मैदान में उतरे और युवाओं के साथ मिलकर पोस्टर हटाने का अभियान शुरू किया।

इस स्वच्छता अभियान में संभावित अध्यक्ष बबिता ठाकुर भी मौजूद रहीं। शुभम ठाकुर के साथ युवा साथी सुजल, अनिकेत और इशू ने वार्ड-वार्ड जाकर चुनावी पोस्टर हटाए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई का संदेश भी दिया गया।

Advertisement

पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का भी नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने आसपास सफाई बनाए रखें और शाहपुर को सुंदर एवं व्यवस्थित नगर बनाने में सहयोग करें।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि चुनाव खत्म होने के बाद इस तरह का स्वच्छता अभियान युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।