किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में वीरवार सुबह एचआरटीसी की बस बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। मझगांव से रिकांगपिओ जा रही बस के ब्रेक का प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास एक मोड़ पर बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर डंगे पर रोक लिया। हादसे के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस वीरवार सुबह करीब 7 बजे रूपी के मझगांव से रिकांगपिओ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में अचानक बस के ब्रेक का प्रेशर डाउन हो गया। ब्रेक नहीं लगने के कारण पोस्पा नामक स्थान पर एक मोड़ पर बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया और हवा में लटक गया। नीचे सतलुज नदी होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी।

हालांकि, चालक ने समय रहते सूझबूझ से काम लिया और बस के टायरों को सड़क की ओर मोड़े रखा। इससे बस डंगे पर ही अटक गई और नीचे गिरने से बच गई। अगर बस सतलुज में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार करीब 10 यात्रियों के सुरक्षित होने से सभी ने राहत की सांस ली।

रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार देख रहे कार्यशाला प्रभारी राज कुमार नेगी ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली है। मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही बस में आई तकनीकी खराबी का सही कारण सामने आ सकेगा।

ऊपर ढांक, नीचे खाई, बीच सड़क पर खतरे का सफर

नगान-श्वाड़-राणाबाग सड़क की स्थिति भी क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऊपर ढांक, नीचे गहरी खाई और बीच में गड्ढों से भरी संकरी सड़क पर रोजाना हजारों लोग जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। करीब 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत पिछले दो वर्षों से खस्ताहाल है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जबकि कई हिस्सों में सड़क बेहद संकरी है।

सड़क के एक ओर ऊंची पहाड़ी और ढांक है, जबकि दूसरी ओर गहरी खाई होने के कारण यहां वाहन चलाना जोखिमभरा बना हुआ है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, संदीप, दिनेश, संजय कायथ और अनूप सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क आनी की 15 पंचायतों के साथ जिला मंडी के सराज और करसोग विधानसभा क्षेत्रों की जनता के लिए भी प्रमुख संपर्क मार्ग है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। गहरे गड्ढों के कारण जहां एक घंटे का सफर पूरा करने में करीब दो घंटे लग रहे हैं, वहीं वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। बरसात और खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों के सामने हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि नगान-श्वाड़-राणाबाग सड़क की हालत सुधारने के लिए विशेष बजट या विशेष पैकेज उपलब्ध करवाया जाए, ताकि निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द पूरा हो सके।

शैलपुत्री मंदिर से आगे राणाबाग की ओर सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। नगान से शैलपुत्री मंदिर तक सड़क के लिए फिलहाल बजट उपलब्ध नहीं है, लेकिन विभाग इस संबंध में जल्द आवश्यक कदम उठाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष ने यह जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।