Kangra: जिला परिषद चुनाव में अंजू ने ठोकी ताल, ‘ताला चाबी’ चुनाव चिन्ह के साथ जनता से मांगा समर्थन

Date:

--Advertisement--

जिला परिषद वार्ड नंबर-35 मंझग्रां से उम्मीदवार अंजू ने चुनावी मैदान में उतरते हुए क्षेत्र की जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की हर पंचायत, हर गांव और हर परिवार की आवाज बनकर ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगी। चुनाव प्रचार के दौरान अंजू लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रही हैं।

अंजू ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह ‘ताला चाबी’ है और आने वाले जिला परिषद चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने और पंचायत स्तर पर विकास को मजबूत करने की बात भी कही।

अंजू ने सिंहुवां, मंझग्रां, कैरी, डोहब, सदूं, हरनेरा, मनेई, भरूपलाहड, लपियाणा, ठेहड हारचकियां और परगोड पंचायतों की जनता से विशेष रूप से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी।

चुनावी माहौल के बीच वार्ड नंबर-35 मंझग्रां में प्रचार तेज हो गया है। उम्मीदवार लगातार लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में आने वाले चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

गांव से मुंबई और विदेशों तक गूंजाई गद्दियाली संस्कृति की आवाज, सुनील राणा को मिलेगा गद्दी विरासत सम्मान-2026

गद्दियाली लोकसंस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में तीन दशक से योगदान दे रहे लोकगायक सुनील कुमार राणा को 19 दिसंबर 2026 को कालका में गद्दी विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके 300 से अधिक लोकगीतों और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों ने गद्दी संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।

Kangra: शाहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद; 29 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शाहपुर में पुलिस ने टियाली निवासी 29 वर्षीय युवक के घर पर कार्रवाई कर 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में SCA की नई कार्यकारिणी गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में SCA की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आकाश शर्मा, कार्तिकेय वशिष्ठ और शिवम मनकोटिया को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. बीएस पठानिया की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Kangra: शाहपुर–रेहलू अंडरपास की मांग पर बड़ा अपडेट, भाजपा नेता कमल शर्मा के प्रयासों के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शाहपुर–रेहलू अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता कमल शर्मा सहित अन्य नेताओं के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अधिकारी और NHAI परियोजना निदेशक ने प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।