Himachal Elections: हिमाचल के 51 शहरी निकायों में कल मतदान, 1147 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों सहित कुल 51 शहरी निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया कल सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जबकि नगर निगमों की मतगणना 31 मई को होगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगमों में चुनाव राजनीतिक दलों के आधिकारिक चुनाव चिह्नों पर हो रहे हैं, जबकि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए जा रहे हैं। कुल 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस चुनाव में करीब 3.80 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए प्रदेशभर में 589 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं।

निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। एक मशीन में अधिकतम 15 प्रत्याशियों के नाम दर्ज किए जा सकते हैं। खास बात यह रहेगी कि सभी प्रत्याशियों की सूची के अंत में ‘नोटा’ का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, ताकि मतदाता अपनी पसंद दर्ज कर सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माजरा में वन कर्मियों को कुचलने दौड़ी पिकअप, बाल-बाल बची जान; पीछे छूटी लाखों की खैर लकड़ी, बाइक जब्त

पांवटा साहिब की माजरा रेंज के बांसवाली आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करों ने वन कर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। तस्कर फरार हो गए, जबकि वन विभाग ने 2,91,684 रुपये की खैर लकड़ी और एक बाइक जब्त की।