Chamba: बिना चुनाव हुए बनी पूरी पंचायत, करवाल ने भाईचारे से जीत लिया सबका दिल

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले की सलूणी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत करवाल ने पंचायत चुनावों में एक नई मिसाल कायम कर दी है। यहां प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है। पंचायत के इस ऐतिहासिक फैसले की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। गांव के लोगों ने राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से ऊपर उठकर भाईचारे, शांति और विकास को प्राथमिकता दी, जिसके चलते पंचायत अब करीब 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की हकदार बन गई है।

जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए अजय कुमार और सुभाष कुमार उम्मीदवार थे, लेकिन पंचायत हित और आपसी सहमति को महत्व देते हुए दोनों ने अपना समर्थन हरीश कुमार की धर्मपत्नी को दे दिया। इसके बाद प्रधान पद पर निर्विरोध चयन सुनिश्चित हो गया। वहीं उपप्रधान पद के उम्मीदवार संजय ठाकुर ने भी बड़ा फैसला लेते हुए अपना समर्थन सुरेंद्र कुमार को दे दिया, जिससे उपप्रधान पद पर भी सर्वसम्मति बन गई।

गांव के बुजुर्गों, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के फैसले समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि पंचायत चुनावों में बिना किसी विवाद के सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों का चयन विकास कार्यों को तेजी देगा और पंचायत में बेहतर माहौल बनाए रखेगा।

पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों और त्याग की भावना दिखाने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रभर से बधाइयां मिल रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत हित में लिया गया यह फैसला आने वाले समय में अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। ग्राम पंचायत करवाल आज पूरे इलाके में एकता और भाईचारे की मिसाल बनकर उभरी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।