Drug Free Mission: नशे के खिलाफ मैदान में उतरे युवा, 215 छात्रों को दिया जागरूकता का संदेश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब युवाओं का भी मजबूत साथ मिलने लगा है। नशामुक्त समाज के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए 13 मई 2026 को वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के सेफगार्ड अभियान के तहत एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के पांच पीयर लीडर्स ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छतर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलवां का दौरा किया। इस दौरान करीब 215 छात्रों के साथ संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। छात्रों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

कार्यक्रम में एनसीओआरडी के विजन को केंद्र में रखते हुए युवाओं के बीच लाइफ स्किल्स और आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों को यह समझाया गया कि सही दिशा में लिया गया एक फैसला उनके भविष्य को सुरक्षित बना सकता है। कार्यक्रम में मेंटर लीडर्स डॉ. देविंदर और प्रो. दीप ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

नूरपुर पुलिस ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को नई मजबूती मिल रही है। पुलिस ने समाज के सभी वर्गों से मिलकर नशामुक्त हिमाचल बनाने की अपील भी की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।