Sanwara Toll Drug Bust: सनवारा टोल के पास बड़ी कार्रवाई में 5.98 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

दिनांक 10-05-2026 को SIU टीम ने सनवारा टोल प्लाजा के समीप विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 5.98 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान संबंधित स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और आगे इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मंत्री का पुतला दहन किया। पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Kangra: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई टीम का शानदार प्रदर्शन, 17 खिलाड़ी उतरे और सभी ने जीते पदक

धर्मशाला में आयोजित चौथी अंकुरास्त्र कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई कराटे टीम के सभी 17 खिलाड़ियों ने पदक जीते। टीम ने 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

Kangra: शाहपुर अस्पताल पर भाजपा के आरोपों का कांग्रेस के विनय ठाकुर ने दिया जवाब, गिनाईं सुविधाएं और निर्माण पर खर्च हुए करोड़ों रुप

शाहपुर सिविल अस्पताल को लेकर भाजपा नेताओं के आरोपों पर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीजों के पहुंचने, 16 से अधिक डॉक्टरों की सेवाओं और नए भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत करोड़ों रुपये का ब्योरा दिया।

Kangra: धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ से लेकर 619 करोड़ के जू तक, कांगड़ा के विकास को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांगड़ा में हो रही विकास योजनाओं की सराहना की। उन्होंने धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, 619 करोड़ के दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान और 300 करोड़ के ढगवार मिल्क प्लांट को जिले के विकास के लिए अहम बताया।