Leopard Terror in Kalidhar: कालीधार में तेंदुए का आतंक, घर के बाहर बंधे कुत्ते पर हमला कर फैलाई दहशत

Date:

--Advertisement--

ग्राम पंचायत गुम्मर के कालीधार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार देर रात एक तेंदुए ने एक घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना अशोक कुमार के घर के बाहर हुई, जहां तेंदुए ने बंधे हुए कुत्ते को अपना निशाना बनाया। कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकले और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

घटना में घायल कुत्ते का बुधवार सुबह पशु चिकित्सालय में उपचार कराया गया। पूर्व प्रधान शिमला देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी तेंदुए ने गद्दी समुदाय की भेड़-बकरियों पर हमला किया था, जिससे पहले से ही लोग सतर्क थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तेंदुआ रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगा है, जिससे दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों का मानना है कि जंगलों में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर भोजन और पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।