Ward 6 बनेगा ‘Election Battleground’: शाहपुर नगर पंचायत में पोस्टर वार और कड़े मुकाबले से गर्माया सियासी माहौल

Date:

--Advertisement--

नगर पंचायत शाहपुर का वार्ड नंबर 6 इस बार चुनावी जंग का सबसे हॉट सीट बन गया है। 539 मतदाताओं वाले इस वार्ड में सात प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। पूरे इलाके में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है और प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं।

वार्ड में इस बार प्रचार का तरीका भी बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रत्याशी बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर के साथ-साथ ऑटो के जरिए अनाउंसमेंट करवा रहे हैं। घर-घर जाकर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है। खास बात यह है कि एक प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 से होते हुए भी वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ रहा है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

सामाजिक समीकरणों की बात करें तो मैदान में एक अनुसूचित जाति, एक ओबीसी, एक महिला एसटी और चार सामान्य वर्ग के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पूर्व पार्षद और नगर पंचायत उपाध्यक्ष रह चुकी किरण कौशल के बेटे नितिन शर्मा भी पहली बार चुनावी मैदान में हैं। वे अपनी माता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखकर समर्थन मांग रहे हैं।

इसके अलावा ग्राम पंचायत शाहपुर के पूर्व प्रधान कमल किशोर, पूर्व उपप्रधान पंकज और पूर्व उपप्रधान अश्वनी चौधरी भी एक बार फिर चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। ये सभी अपने-अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के दम पर वोट मांग रहे हैं।

वहीं पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार पटियाल, विकल्प कौशल और संतोष शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सुरेंद्र पटियाल ने ईमानदारी और व्यवस्थाओं में सुधार को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है। विकल्प कौशल वार्ड के विकास और सम्मान की बात कर रहे हैं, जबकि संतोष शर्मा चेयरमैन पद और विकास के वादों के साथ जनता के बीच पहुंच रही हैं।

गौरतलब है कि इस बार नगर पंचायत शाहपुर का अध्यक्ष पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है और वार्ड नंबर 3 भी एसटी आरक्षित है। इसी कारण संतोष शर्मा, जो एसटी वर्ग से हैं, सामान्य वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ रही हैं।

इस वार्ड की खास बात यह भी है कि सात में से पांच प्रत्याशी एक ही मोहल्ले से हैं, जबकि एक वार्ड नंबर 2 और एक रेहलू रोड क्षेत्र से है। नाग मोहल्ला और खप्पर नाला से इस बार कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है, लेकिन राजनीतिक जानकार इन दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं को निर्णायक मान रहे हैं।

चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं और पोस्टर वार ने माहौल को और गर्म कर दिया है। हालांकि मतदाता अभी किसी एक पक्ष में खुलकर नजर नहीं आ रहे हैं। अब सभी की नजरें 17 मई पर टिकी हैं, जब तय होगा कि वार्ड नंबर 6 की यह हाई-प्रोफाइल जंग किसके नाम होती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।