Kidnapping Attempt: हिमाचल में बच्चे के अपहरण की कोशिश से सनसनी, स्कूटी सवार बदमाशों ने रास्ते में खींचा किशोर

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिला के उपमंडल बड़सर के ढटवाल क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर के कथित अपहरण प्रयास का मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। राहत की बात यह रही कि बच्चे की चीख-पुकार और एक स्थानीय महिला की सतर्कता के चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बिहडू निवासी ललित कुमार पुत्र सुभाष चंद ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा पीयूष मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे घर से दवाई लेने के लिए बिहडू बाजार गया था। जब वह वापस घर लौटा तो काफी डरा-सहमा हुआ था। पीयूष ने परिवार को बताया कि रास्ते में एक काली स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की।

पीयूष के अनुसार जैसे ही बदमाशों ने उसे पकड़कर खींचना शुरू किया, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक महिला ने भी शोर मचा दिया। लोगों के इकट्ठा होने और पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध काली स्कूटी पर सवार दो लोग बिझड़ी बाजार की ओर जाते दिखाई दिए। जब पीयूष को फुटेज दिखाई गई तो उसने तुरंत दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली। हालांकि अब तक स्कूटी का नंबर स्पष्ट रूप से ट्रेस नहीं हो पाया है।

मामले की पुष्टि करते हुए बिझड़ी पुलिस चौकी के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और स्कूटी नंबर ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।