हिमाचल में पर्यटकों की दबंगई! पंजाब से आए युवकों ने सड़क पर लहराई तलवारें, विरोध करने पर स्थानीय लोगों पर हमला

Date:

--Advertisement--

देवभूमि हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटकों की हरकतों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाब के लुधियाना से आए पर्यटकों पर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और तलवार से हमला करने के आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 10 मई की शाम की है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के खन्ना क्षेत्र के रहने वाले मंदीप सिंह, प्रदीप सिंह, जश्नप्रीत और प्रीतपाल अपनी गाड़ी में बंजार पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी से एक राहगीर को टक्कर लग गई। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो मामूली बहस देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी बीच दो युवकों ने गाड़ी से तलवारें निकाल लीं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति के हाथ और दूसरे के गाल पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद बंजार और सैंज इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर सैंज थाने पहुंची, लेकिन इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 11 मई की सुबह करीब 4 बजे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस चलती रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही थी। लोगों का कहना था कि आरोपियों के मोबाइल फोन तक जब्त नहीं किए गए और नशे की हालत में होने के बावजूद उनका मेडिकल सही तरीके से नहीं करवाया गया। कुछ ग्रामीणों ने रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने के भी आरोप लगाए।

घटना के तीन दिन बाद अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम तलवार लहराता दिखाई दे रहा है, जबकि गाड़ी के अंदर भी हथियार नजर आ रहे हैं। इसके बाद हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की जांच और हथियारों के साथ एंट्री को लेकर बहस तेज हो गई है।

हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों से इनकार किया है। सैंज थाने के जांच अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया था। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का मेडिकल करवाया गया और मौके से तलवारें भी बरामद की गईं। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें जमानती बॉन्ड पर रिहा किया गया है। वहीं एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।