Himachal: हिमाचल कांग्रेस का चुनावी ‘महा-मिशन’ शुरू! रजनी पाटिल का 4 दिन का ताबड़तोड़ दौरा, सोलन से होगा बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों की हलचल तेज हो गई है और इसी बीच कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल 12 मई से 15 मई तक प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

इस दौरे के दौरान वह विभिन्न जिलों में रोड शो, जनसभाएं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगी। पार्टी ने इस दौरे को नगर निगम चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा बताया है।

दौरे की शुरुआत 12 मई (मंगलवार) को सोलन से होगी, जहां रजनी पाटिल नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी। इसके बाद वह विभिन्न वार्डों में रोड शो करेंगी और शाम को शिमला में रात्रि ठहराव करेंगी।

13 मई (बुधवार) को उनका कार्यक्रम मंडी में निर्धारित है, जहां वह कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से संवाद करेंगी। इस दिन के बाद वह पालमपुर में रात्रि ठहराव करेंगी।

14 मई (गुरुवार) को पालमपुर में विभिन्न वार्डों में रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसके जरिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसके बाद वह धर्मशाला पहुंचेंगी।

15 मई (शुक्रवार) को धर्मशाला में रोड शो और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रजनी पाटिल गगल एयरपोर्ट (कांगड़ा) से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह पूरा दौरा नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। शेष कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।