हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ज्वालामुखी आए एक प्रेमी जोड़े की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला निवासी युवक और युवती सिमरन (22 वर्षीय) शादी और मां ज्वालामुखी के दर्शन के लिए ज्वालामुखी पहुंचे थे।
सोमवार देर रात दोनों अंब-पठियार बाईपास पर पैदल टहल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब युवक अपनी होने वाली पत्नी का शव देखकर सड़क पर ही फूट-फूट कर रोने लगा। राहगीर और स्थानीय लोग भी इस मंजर को देखकर भावुक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!