Himachal: 6 महीने पहले पंजाब से चोरी हुई स्कूटी हिमाचल की 50 फुट गहरी खाई में मिली, पुलिस भी रह गई हैरान

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सपौरी में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने करीब 50 फुट गहरी खाई में एक स्कूटी पड़ी हुई देखी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी को खाई से बाहर निकाला। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि यह स्कूटी पंजाब से करीब 6 महीने पहले चोरी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, सपौरी क्षेत्र के कुछ लोग सुबह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर खाई में पड़ी एक स्कूटी पर गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने तुरंत अम्ब पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई संजीव धामी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने जोखिम उठाते हुए करीब 50 फुट गहरी खाई में उतरकर स्कूटी को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्कूटी पर पंजाब का नंबर लगा हुआ है। वाहन का रिकॉर्ड चैक करने पर स्कूटी जिला रूपनगर (पंजाब) निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। इसके बाद अम्ब पुलिस ने स्कूटी मालिक से संपर्क किया। मालिक ने बताया कि उसकी स्कूटी करीब 6 महीने पहले, दीवाली से पहले चोरी हो गई थी और इस संबंध में आनंदपुर साहिब थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी।

खाई में चोरी की स्कूटी मिलने के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर पंजाब से चोरी हुई स्कूटी हिमाचल की इस खाई तक कैसे पहुंची और इसे यहां फेंकने के पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी को कब्जे में लेकर उसके असली मालिक से संपर्क कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की स्कूटी यहां तक कैसे पहुंची।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।