Kangra: धनोटू पुल हादसे पर बवाल! विधायक केवल सिंह पठानिया का सख्त एक्शन, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 12 मई। धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क पर निर्माणाधीन पुल के ढहने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में शाहपुर के विधायक और उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक व लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.एम. ठाकुर, अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल और एसडीओ बलबीत दयोलिया मौजूद रहे। स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी अपनी चिंताएं विधायक के सामने रखीं, जिनमें संजय शर्मा, संजय कपूर, मोहिंदर सिंह, विक्रम सिंह चम्बयाल और इंद्रजीत प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की जाए। उन्होंने जांच में तीन मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिनमें पुल के डिजाइन और तकनीकी पहलुओं की जांच, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच और निर्माण के दौरान विभागीय निगरानी व सुपरविजन की भूमिका की समीक्षा शामिल है।

उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि जनता के धन और लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में यदि कोई ठेकेदार या अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Also Real: Kangra — फिनिशिंग से पहले ढह गया करोड़ों का निर्माणाधीन पुल, इलाके में मचा हड़कंप

Full News 👉 https://himlivetv.com/shahpur-dhanotu-bridge-collapse-heavy-rain-flood-news/

विधायक ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों को और सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और इस घटना की पूरी जवाबदेही तय की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।