Una: छुट्टी पर घर आए BSF जवान की दर्दनाक मौत! गैस लीकेज से झुलसे दिनेश कुमार ने PGI में तोड़ा दम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। उपमंडल अम्ब के रहने वाले बीएसएफ जवान दिनेश कुमार का गैस लीकेज हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के बाद निधन हो गया। जवान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया।

जानकारी के अनुसार बीएसएफ में वर्ष 2007 बैच के सिपाही दिनेश कुमार (39) छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि 3 मई को घर में चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज हो गई, जिससे आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन जिंदगी की जंग लड़ते हुए शनिवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

जवान के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। बीएसएफ की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए सहायक प्रशिक्षण केंद्र खड़का, होशियारपुर से जवानों की एक टुकड़ी भी पहुंची। जवानों ने दिवंगत सिपाही को सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

दिवंगत दिनेश Kumar अपने पीछे पत्नी सुदेश कुमारी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने भी जवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा में समर्पित एक जवान का इस तरह असमय निधन बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।