HPBOSE 10वीं रिजल्ट जारी! 83.87% छात्र हुए पास, कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आखिरकार 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेशभर के हजारों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस बार बोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 83.87 फीसदी रहा है। जारी आंकड़ों के अनुसार 93 हजार 694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78 हजार 150 छात्र सफल हुए हैं। वहीं 8 हजार 433 विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट आई है।

बोर्ड ने सभी नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।


HP Board 10वीं मेरिट सूची जारी, पूरी लिस्ट देखने के लिए वेबसाइट विजिट करें

Full News 👉 https://himlivetv.com/hp-board-10th-merit-list-2026/


इस बार कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 699 अंक हासिल कर पूरे हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमान रहे, जिन्होंने 698 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर ने 697 अंकों के साथ जगह बनाई है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के दो विषयों में नंबर कम आए हैं या जो अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें जून महीने में दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसके लिए जल्द विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कई स्कूलों में टॉपर्स का सम्मान भी शुरू हो गया है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 34 साल पुरानी तस्वीर ने फिर ताजा की राम मंदिर आंदोलन की यादें, शाहपुर के राकेश चौहान साथियों संग पहुंचे थे अयोध्या

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान उर्फ पिंका के निधन के बाद दिसंबर 1992 की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। सरयू नदी के किनारे खिंची इस तस्वीर में वह शाहपुर के साथियों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके बेटों ने फेसबुक पर तस्वीर साझा कर राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा की हैं।

Kangra: घट्टा टोल प्लाजा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 2 घंटे तक चक्का जाम; कई किलोमीटर लंबी कतारों में फंसे वाहन, एंबुलेंस भी...

कांगड़ा के रानीताल के पास घट्टा टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस भी फंस गई। विधायक पवन काजल समेत कई नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

हिमाचल की तहसीलों में बदलेगा कामकाज का तरीका, हफ्ते में 3 दिन तहसीलदार सुनेंगे राजस्व मामलों की अपीलें; मौके पर निपटारे के निर्देश

हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। तकसीम, इंतकाल और निशानदेही जैसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री बालाजी हॉस्पिटल के नर्सिंग कॉलेज में दिवाली की धूम, भावुक माहौल में प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दी विदाई

श्री बालाजी हॉस्पिटल से संबद्ध नर्सिंग कॉलेज में धनतेरस और दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को विदाई दी गई। डॉ. राजेश ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ मानव सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।