Sirmaur: संगड़ाह में टिप्पर खाई में गिरा, 1 की मौ’त, 2 घायल

--Advertisement--

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में शुक्रवार सुबह एक पत्थरों से भरा टिप्पर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब टिप्पर भूतमढ़ी चूना पाउडर फैक्ट्री की ओर जा रहा था।

मृतक की पहचान हरियाणा के जगाधरी निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों में टिप्पर चालक संदीप कुमार (32), गांव गनोग, सिरमौर और अर्जुन सिंह (37), बठिंडा, पंजाब शामिल हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

डीएसपी संगड़ाह, मुकेश डढवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में टिप्पर के चढ़ाई के दौरान पीछे खिसकने से यह हादसा हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जनवरी 2025 तक ऊहल परियोजना के तीसरे चरण से शुरू होगा विद्युत उत्पादन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र...

100 साल तक शानन परियोजना का संचालन पंजाब ने किया, अब हिमाचल को सौंपने का समयः सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...