Una: गांव की बेटी ने रचा इतिहास: स्लोवाकिया की कोमेनियस यूनिवर्सिटी में बनी रिसर्च साइंटिस्ट, विदेशी यूनिवर्सिटीज के ऑफर छोड़े

Date:

--Advertisement--

जिला के अंतर्गत लोअर देहलां गांव की बेटी कारवां कौशल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन स्लोवाकिया स्थित प्रतिष्ठित कोमेनियस यूनिवर्सिटी में रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में हुआ है। यह विश्वविद्यालय यूरोप के सबसे पुराने और प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है, जो विशेष रूप से चिकित्सा विज्ञान और मानविकी जैसे क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और शोध के लिए जाना जाता है।

कारवां कौशल ने चंडीगढ़ स्थित सीएसआईआर रिसर्च लैब से पीएचडी पूरी करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसएमवीपी स्कूल जखेड़ा से पूरी की और इसके बाद एसवीएसडी कॉलेज भटोली से फिजिक्स में ऑनर्स डिग्री प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई की। उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के चलते उन्हें डीएसटी इंस्पायर स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई।

शिक्षा में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें यूके और स्वीडन सहित कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने उच्च रैंकिंग और शोध अवसरों को देखते हुए स्लोवाकिया की कोमेनियस यूनिवर्सिटी को चुना।

कारवां कौशल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता पुष्पिंदर कौशल और माता मीना कुमारी को दिया है। उनके पिता एक किसान हैं और माता गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि सीमित आर्थिक साधनों के बावजूद उनके पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनकी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

कारवां का कहना है कि उनका सपना एक ऐसे वैज्ञानिक के रूप में काम करना है जो भारत को डायबिटीज जैसी बीमारी से मुक्त करने में योगदान दे सके। देश में बढ़ते डायबिटीज मामलों को देखते हुए वे इस क्षेत्र में शोध कर समाधान निकालना चाहती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।