धर्मशाला, 23 सितंबर: विद्युत उपमंडल-2 के तहत 25 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापित करने और विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कार्य के चलते बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और साथ लगते अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


