हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26002 के तहत अंग्रेजी शिक्षकों के 312 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 3 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में कुल 489 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इन सभी उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 8 जून को सुबह 10 बजे आयोग परिसर में शुरू होगी। इस प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल अलग से वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल आईडी पर भी सूचना भेजी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी उम्मीदवार को अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनके दो-दो सेट सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी, आवेदन पत्र की डाउनलोड कॉपी और वैध आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य होगा।
सचिव ने यह भी बताया कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे आगे कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!