Una: शादी से पहले बड़ा खुलासा: अम्ब पुलिस ने लुधियाना से युवती और आरोपी युवक को ढूंढ निकाला, थाने में मचा हंगामा

Date:

--Advertisement--

शादी से महज दो दिन पहले लापता हुई युवती के मामले में अम्ब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए युवती और आरोपी युवक को पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार दोनों गुरुवार को कथित तौर पर कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

गुरुवार सुबह थाना अम्ब के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब एक तरफ आरोपी युवक की पत्नी और उसका मायका पक्ष पहुंच गया, जबकि दूसरी ओर आरोपी के परिजन भी मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ समय के लिए हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार 5 मई को युवती के परिजनों ने थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि साथ लगते गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब यह सामने आया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसकी शादी करीब तीन साल पहले हो चुकी है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी युवक की पत्नी और उसके परिवार ने कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं युवती के परिजनों ने भी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों के अनुसार इस घटना से चार परिवारों में गहरा सदमा और तनाव का माहौल है, जिनमें युवती का मायका, होने वाला दूल्हा पक्ष, आरोपी युवक का परिवार और उसका ससुराल शामिल हैं।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि थाना अम्ब में दर्ज मामले में बीएनएस की धारा 87 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शुक्रवार को युवती के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए जाएंगे। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की आगे जांच की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।