Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

Date:

--Advertisement--

धनोटू। गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय योग शिविर का विधिवत समापन किया गया। यह शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत उपमंडलीय चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग की डॉ. राज्यलक्ष्मी पठानिया एवं एएमओ डॉ. भवानी के सानिध्य में आयोजित किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा और अनुराधा शर्मा को विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के तहत व्यायाम, विभिन्न आसन और प्राणायाम करवाए गए।

इस अवसर पर रिटायर्ड बैंक प्रबंधक एवं समाजसेवी गौतम पठानिया की ओर से उपलब्ध करवाए गए आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया। गौतम पठानिया ने आयुर्वेद के प्रति अपने अनुभव भी साझा किए और इसके महत्व पर जानकारी दी।

गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर धनोटू में इस योग शिविर का आयोजन बीटीसी इंचार्ज अनिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में एसएल राजेश, पीएच मदन लाल सहित कर्मचारी वर्ग के रिफ्रेशर ट्रेनी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसपीसी चंचला देवी, बबीता, सीमा रेखा, मीना, संजीवना, पूजा गुरुंग, अनामिका, ज्योति, निर्मला, रीता, निशा, सोनिका, सीमा, अनीता, आरती, पूजा, मीना, मंजू आदि भी उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।