Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! घर में चल रहा था नशे का खेल, चिट्टा, कैप्सूल और हजारों की नकदी बरामद

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव तरसूह में एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव तरसूह स्थित एक रिहायशी मकान में नशे का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 12.18 ग्राम चिट्टा, 14 नशीले कैप्सूल और 42,150 रुपए की नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेरू राम (42) पुत्र स्वरूप कुमार निवासी गांव तरसूह, डाकघर सकोट, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के संबंध किन-किन नशा तस्करों से जुड़े हुए हैं और यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। कांगड़ा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।