अमृतसर के श्रद्धालुओं की अनोखी भेंट: Maa Chintpurni मंदिर में 5 किलो चांदी से चमका दर्शन स्थल

Date:

--Advertisement--

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का एक और भव्य उदाहरण सामने आया है। पंजाब के अमृतसर से आए भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर में विशेष सेवा कार्य करवाया और करीब 5 किलो चांदी अर्पित कर दर्शन स्थल को नया और आकर्षक रूप दिया।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य दर्शन स्थल पर, जहां पुजारी भक्तों को दर्शन करवाते हैं, वहां लगी पाइपदार रेलिंग पर चांदी मढ़वाने का कार्य करवाया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि पहले वहां लगी पुरानी चांदी समय के साथ खराब हो चुकी थी, जिसे सावधानीपूर्वक हटाकर मंदिर के दान पात्र में जमा कराया गया। इसके बाद नई चांदी को विधिवत तरीके से स्थापित किया गया।

इस धार्मिक कार्य के दौरान मंदिर के पुजारी जीत लाल कालिया और पुजारी विनोद कालिया ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद देर रात दर्शन स्थल पर चांदी लगाने का कार्य शुरू किया गया, जिसे पूर्व सैनिक विधि चंद की निगरानी में पूरा किया गया।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मां चिंतपूर्णी के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है और श्रद्धालु समय-समय पर मंदिर में इस तरह के सेवा कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से दर्शन स्थल अब और अधिक भव्य और आकर्षक हो गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।