Kangra: 496/500 अंक लेकर छा गए कांगड़ा के अंशित, 12वीं में पूरे हिमाचल में टॉप कर रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में कांगड़ा जिले के सुलह क्षेत्र ने इस बार बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के छात्र अंशित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 496 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

गुग्गा सलोह गांव के रहने वाले अंशित के पिता लवेश कुमार निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता निशा कुमारी गृहिणी हैं। अंशित की इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अंशित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

स्कूल के प्रधानाचार्य अजय भाटिया और स्टाफ ने अंशित को इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंशित की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।