Kangra: छतड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास: न्यू एरा स्कूल की 4 छात्राएं बनीं हिमाचल टॉपर, एक ने हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (सोनू ठाकुर), 4 मई 2026: शाहपुर के छतड़ी क्षेत्र स्थित न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की चार छात्राओं ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान हासिल कर विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विज्ञान संकाय में छात्रा शायला कश्यप ने 495 अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। शायला के पिता राहुल कुमार एक दुकान में सेल्समैन हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी होने के साथ सिलाई का कार्य करती हैं। शायला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी और शिक्षकों को दिया है। उनका लक्ष्य नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है।

वाणिज्य संकाय में गुंजन ने 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। उनके पिता गणेश कुमार सिविल इंजीनियर हैं और माता सीमा देवी गृहिणी हैं। गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए भविष्य में बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा जताई है।

कला संकाय में मनस्वी भारद्वाज ने 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। उनके पिता सुनील कुमार भारद्वाज सहकारी समिति में निरीक्षक हैं, जबकि माता सुमन वाला गृहिणी हैं। मनस्वी भविष्य में न्यायाधीश बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

इसी संकाय में आकर्षिता ने 489 अंक हासिल कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता अमिताभ सांगड़ सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नडोली में अंग्रेजी प्रवक्ता हैं और माता अनीता सांगड़ गृहिणी हैं। आकर्षिता का सपना अध्यापिका बनकर बच्चों का मार्गदर्शन करना है।

इन शानदार उपलब्धियों से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।