Kullu: कुल्लू की ज्योति ने रचा इतिहास: 97.8% अंक के साथ हिमाचल मेरिट में 8वां स्थान, कठिन हालात में भी चमक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में कुल्लू जिले के बठाहड़ की छात्रा ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना ली है। ज्योति ने 489 अंक यानी 97.8 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

उपमंडल बंजार के दूरदराज क्षेत्र बठाहड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा ज्योति की इस उपलब्धि ने स्कूल के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। खास बात यह है कि वर्ष 2012 में स्तरोन्नत होने के बाद यह पहला अवसर है जब इस स्कूल की किसी छात्रा ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है।

तीर्थन और फलाचन घाटी के बीच स्थित धराल गांव की रहने वाली ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सेस राम और सुभद्रा देवी के साथ-साथ अपने गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों और कई कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत की और रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

ज्योति ने आगे पढ़ाई पूरी कर एक अध्यापक बनने का सपना भी व्यक्त किया है। स्कूल में लंबे समय से अध्यापकों के कई पद रिक्त होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, परिजनों और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। ज्योति की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है और यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी कठिन परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।