Kangra: नगर पंचायत शाहपुर वार्ड 5 में सियासी भूचाल: टिकट कटने के बाद भी राजीव पटियाल बने गेमचेंजर, मुकाबला हुआ रोचक

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (सोनू ठाकुर), 4 मई 2026: नगर पंचायत शाहपुर के चुनावों में वार्ड नंबर 5 इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसकी सबसे बड़ी वजह पूर्व मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल बने हुए हैं, जिन्हें इस बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, लेकिन इसके बावजूद वे क्षेत्र की राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं।

कांग्रेस ने इस बार राजीव पटियाल की जगह गंधर्व शिव सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि राजीव पटियाल लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों के जरिए क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कार्यकाल में उनकी राजनीतिक सक्रियता और विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ करीबी संबंध भी रहे हैं, लेकिन कुछ निजी विवादों के चलते पार्टी ने इस बार नया चेहरा मैदान में उतारा है।

वार्ड नंबर 5 में इस बार कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला निशा शर्मा (भाजपा), जो पूर्व चेयरमैन भी रह चुकी हैं और यह उनके लिए प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है, गंधर्व शिव सिंह (कांग्रेस) और आशीष सागर (आजाद उम्मीदवार) के बीच माना जा रहा है। हालांकि इन सभी के बीच राजनीतिक समीकरणों में राजीव पटियाल की भूमिका बेहद अहम बनी हुई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजीव पटियाल का अपना मजबूत जनाधार और नेटवर्क है, जिससे उनका समर्थन या विरोध किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बदल सकता है। ऐसे में सभी दलों की नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हुई हैं और उन्हें इस चुनाव में संभावित “किंगमेकर” के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं वार्ड नंबर 6 में भी स्थिति रोचक बनी हुई है, जहां 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां वोटों का बिखराव चुनाव परिणामों को और भी अप्रत्याशित बना सकता है।

कुल मिलाकर नगर पंचायत शाहपुर के चुनावों में भले ही कई प्रत्याशी मैदान में हों, लेकिन वार्ड नंबर 5 की राजनीति पूरी तरह से राजीव पटियाल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वे किस दिशा में अपना रुख करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।