धर्मशाला के सिद्धबाड़ी क्षेत्र में स्थित सी-डैक कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान में कंप्यूटर टीचर्स की तत्काल आवश्यकता सामने आई है। संस्थान ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों को कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती के तहत ऐसे अभ्यर्थियों की तलाश है, जिन्हें एमएस-ऑफिस, टैली प्राइम, इंटरनेट के साथ-साथ ‘C’ लैंग्वेज और HTML का अच्छा ज्ञान हो।
संस्थान के अनुसार उम्मीदवारों को वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे सॉफ्टवेयर में भी दक्ष होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार अपने रिज्यूमे दिए गए मोबाइल नंबर +91 98823 30450 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी सीधे संस्थान पहुंचकर वॉक-इन इंटरव्यू में भी शामिल हो सकते हैं।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है, जो कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और शिक्षण में रुचि रखते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सी-डैक कंप्यूटर एजुकेशन, वीपीओ सिद्धबाड़ी, धर्मशाला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में संपर्क कर सकते हैं।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!