Mandi: सरकाघाट नगर परिषद चुनाव 2026: अंतिम दिन 8 नामांकन दाखिल, कुल 27 प्रत्याशियों के साथ मुकाबला हुआ और दिलचस्प

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट नगर परिषद के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही तीन दिनों की पूरी प्रक्रिया के बाद कुल 27 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिन विभिन्न वार्डों से कई नामांकन प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 2 (रामनगर) से कुल 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें राम चंद्र (पुत्र सोहन सिंह), विपन (पुत्र जोगेंद्र पाल) और शकुंतला (पत्नी देव पाल) शामिल हैं।

वार्ड नंबर 4 (कलश) से निशा कुमारी (पत्नी जगर नाथ) ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 5 (कुणालग) से 2 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें मीना कुमारी (पत्नी संतोष कुमार) और माया देवी (पत्नी प्रकाश) शामिल हैं।

इसी तरह वार्ड नंबर 7 से भी 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें राजु राम (पुत्र लुदर सिंह) और सुमित कुमार (पुत्र जोगिंद्र पाल) ने नामांकन प्रस्तुत किया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 27 नामांकन पत्रों में से 10 आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत हैं, जिनमें 3 महिला और 7 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं अनारक्षित श्रेणी में 17 नामांकन पत्र हैं, जिनमें 10 महिला और 7 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 मई को शाम 3 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं और निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। साथ ही मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।