Kangra: नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 में हलचल तेज: 20 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी, वार्डवार मुकाबला बना रोचक

Date:

--Advertisement--

नूरपुर नगर परिषद चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विभिन्न वार्डों से कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यह जानकारी एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने दी।

एसडीएम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई 2026 को संपन्न हुई, जिसमें अलग-अलग वार्डों से उम्मीदवारों ने भाग लिया। वार्डवार स्थिति के अनुसार वार्ड नंबर 1 (चोगान) से सीमा देवी पत्नी करनैल सिंह और सीमा देवी पत्नी जगदीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 2 (अप्पर चोगान) से रजनी महाजन और राखी, वार्ड नंबर 3 (झरोली) से राज कुमार और एकता मेहरा, वार्ड नंबर 4 (रामपुरी) से अशोक कुमार और नीति महाजन, वार्ड नंबर 5 (गोल्लू अठीयां) से रंजना शर्मा और स्नेह शर्मा, वार्ड नंबर 6 (ककरोला मंडी अतर सिंह) से मीनाक्षी देवी और सोनिया, वार्ड नंबर 7 (न्याजपुर जसालता) से पुष्पा देवी और अनामिका, वार्ड नंबर 8 (बीटीसी) से शशिकांत, चिराग गुप्ता और अजय कुमार तथा वार्ड नंबर 9 (न्याजपुर वेस्ट) से अश्वनी कुमार (पुत्र दास मल), विशाल और अश्वनी कुमार (पुत्र चंदू राम) ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

इस बार सभी वार्डों में उम्मीदवारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।