Mandi: मंडी नगर निगम चुनाव 2026: अंतिम दिन 43 नामांकन दाखिल, वार्डवार मुकाबला हुआ बेहद रोचक

Date:

--Advertisement--

मंडी नगर निगम चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन जबरदस्त हलचल देखने को मिली। अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी (वार्ड नंबर 1 से 13) एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्डवार उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरे, जिनमें अलकनंदा हांडा, राजीव वैद्य, प्रवीण कुमार, विवेक और गौरव शामिल हैं।

वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से सरिता हांडा, वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से नीलम शर्मा ने दो सेट नामांकन दाखिल किए। वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से संतोष ने नामांकन भरा, जबकि नर्वदा देवी ने दो सेट प्रस्तुत किए। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से रजनी चंद्रा और कृष्णा ठाकुर ने दावेदारी पेश की।

वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) से वीरेंद्र सिंह आर्य और विनोद कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से आकाश शर्मा, अभिनव, यादविंदर, रूपेश कुमार, जैनेंद्र कुमार और सुदेश ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से नीम दासी, वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 (अनारक्षित) से विनय शर्मा तथा सुमन ने दो सेट नामांकन दाखिल किए। वार्ड नंबर 10 सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) से सुषमा कुमारी और नेहा ने नामांकन भरा।

वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से निखिल वालिया, गौरव शर्मा, वरुण और दिव्या हांडा, जबकि वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से चंद्रशेखर, योगेश, तेजिंदर सिंह और दिनेश कुमार (दो सेट) ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से गीतांजलि और रजनी शर्मा (दो सेट) ने नामांकन किया। वहीं वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से धन देव और कृष्ण भानु तथा वार्ड नंबर 15 दौंहदी (अनुसूचित जाति महिला) से अंजया कुमारी और मीना देवी ने नामांकन प्रस्तुत किए।

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि पहले दिन केवल एक नामांकन आया था, जबकि दूसरे दिन 15 और अंतिम दिन 43 नामांकन दाखिल हुए। अब नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी। 6 मई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: कांगड़ा में चोरी का बड़ा खुलासा! घर से उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, 3 आरोपी गिरफ्तार; खरीदार तक पहुंची पुलिस

कांगड़ा के पंचरुखी में रिहायशी मकान से सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना और 10 ग्राम चांदी बरामद की है। जांच में चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है।