Shahpur Election Update: नगर पंचायत के सभी 7 वार्डों में नामांकन पूरा, 29 उम्मीदवारों के बीच जोरदार मुकाबला तय

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (कांगड़ा): नगर पंचायत शाहपुर के आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक सभी वार्डों से उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। जारी नोटिस के अनुसार 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई 2026 तक नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 1 से 7 तक कुल 29 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी पेश की है। इससे इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और प्रतिस्पर्धी होने की संभावना है।

वार्डवार स्थिति के अनुसार वार्ड नंबर 1 से 4 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 2 से 2 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 3 से 4 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 4 से 3 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 5 से 5 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 6 से सबसे अधिक 8 उम्मीदवार और वार्ड नंबर 7 से 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

वार्ड नंबर 6 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार होने के कारण यहां मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक माना जा रहा है, जबकि अन्य वार्डों में भी सीधी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं।

अब आगे नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद चुनाव प्रचार और तेज हो जाएगा। इस बार के चुनाव में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और कड़ा होने की पूरी संभावना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ग्रामीणों को बड़ी राहत! पुश्तैनी जमीन पर घर-दुकान बनाने के लिए नहीं पास करवाना होगा नक्शा, पंचायत से ही मिलेगी NOC

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी जमीन पर घर या दुकान बनाने के लिए टीसीपी विभाग से नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं होगी। एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने बताया कि धारा 30-ए के तहत 600 वर्ग मीटर तक आवासीय और 100 वर्ग मीटर तक व्यावसायिक निर्माण को छूट है। पंचायत स्तर पर ही NOC मिलेगी।

हिमाचल में गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; हत्या या शिकार के दौरान चली गोली?

हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई में 55 वर्षीय खजान सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या के साथ-साथ शिकार के दौरान चली गोली लगने की आशंका से भी जांच कर रही है।

हिमाचल की सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने पर सुक्खू सरकार घिरी, BJP विधायक राकेश जम्वाल ने उठाए बड़े सवाल

हिमाचल की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सुक्खू सरकार को घेरा है। उन्होंने दिल्ली के हिमाचल निकेतन, पीटरहॉफ, वाइल्डफ्लावर हॉल और एचपीटीडीसी के होटलों के संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता ने बदले नियुक्ति के दस्तावेज! 17 साल की उम्र में मिली नौकरी, अब दोनों पर...

हिमाचल में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता पर नियुक्ति प्रस्ताव में बदलाव करने और बिना मंजूरी वेतन दिलाने के आरोप लगे हैं। 17 साल की उम्र में नियुक्ति और पढ़ाई के दौरान वेतन लेने के मामले में विजिलेंस ने पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज की है।