Shocking Incident in Shimla: टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी के वायरल वीडियो के बाद ASI सस्पेंड

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला में एक एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी द्वारा टैक्सी चालक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी शिमला गौरव सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शिमला के तवी मोड़ पर हुई। उस समय शहर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और कई जगहों पर यातायात रोका गया था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और बाइक को हटाने के निर्देश दिए जा रहे थे।

इसी बीच एएसआई रैंक के अधिकारी और टैक्सी चालक आशीष कुमार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब चालक ने पुलिस अधिकारी का नाम पूछा तो वह गुस्से में आ गया और उसने चालक को लात मार दी। यह पूरी घटना चालक द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

चालक आशीष कुमार ने बताया कि वह मौके पर अकेला था और एक साथ गाड़ी व बाइक हटाना संभव नहीं था। आरोप है कि इसी बात पर उसे चालान की धमकी दी गई और उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभागीय जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।