NH-7 Fire Horror: दोसड़का में कोयला राख से भरे ट्राले में भीषण आग, चालक ने भागकर बचाई जान

Date:

--Advertisement--

नेशनल हाईवे-7 पर दोसड़का के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोयला राख से भरे एक ट्राले में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्राले का कैबिन पूरी तरह लपटों की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र नाहन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार आग ट्राले के अगले हिस्से में लगी थी। लीडिंग फायरमैन रमेश चंद के नेतृत्व में टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। टीम में अरुण शर्मा, कंवर सिंह और अमित भी शामिल थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

जानकारी के अनुसार यह ट्राला श्रीराम कंपनी उदयपुर (जम्मू) का बताया जा रहा है, जिसे चालक चैन सिंह चला रहा था। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि आग ट्राले के पिछले हिस्से तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में ट्राले का कैबिन, इंजन की वायरिंग और एक टायर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

फायर ऑफिसर राम कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को समय-समय पर अपने वाहनों की वायरिंग और इंजन की जांच जरूर करवानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।