Drug Bust: कालाअम्ब में 20 ग्राम से ज्यादा चिट्टा के साथ 2 युवक गिरफ्तार, चंडीगढ़ से सप्लाई का खुलासा

Date:

--Advertisement--

कालाअम्ब थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टा (हेरोइन) की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर के रास्ते सराहां (सोलन) की ओर बाइक पर नशे की तस्करी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बाइक (HP 13-3714) को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान बाइक सवारों की पहचान शुभम शर्मा (30), निवासी गांव सुनखी, डाकघर सायरी, तहसील कंडाघाट (जिला सोलन) और रजत मिश्रा (27), निवासी गांव बालकरूपी, डाकघर व तहसील जोगिंद्रनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर बाइक की सीट के नीचे से 20.14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। इस बरामदगी के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअम्ब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।