Big Drug Bust: मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से 407 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू ने मंडी जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात बिंद्राबनी फोरलेन के पास लगाए गए विशेष नाके के दौरान टीम ने एक कार सवार युवक को 407 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार STF कुल्लू की टीम ने मंडी के बिंद्राबनी इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की हुई थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक कार (PB 01A-7980) को रोककर तलाशी ली गई। जब वाहन की बारीकी से जांच की गई, तो उसमें सवार व्यक्ति के कब्जे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नविंदर धुप्पर, निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए STF कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

डीएसपी ने साफ किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ STF की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। फिलहाल मंडी पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऊना में मंदिर के गेट से निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, CCTV वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम राजदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kangra: धर्मशाला में भाजपा की अहम बैठक, दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश; आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

धर्मशाला में भाजपा जिला कांगड़ा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राज्यसभा सांसद और हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी दर्शना सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी की मौजूदगी में पुराने कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई।

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया