ATS Controversy: सुक्खू से मिले ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स, मिला बड़ा राहत का आश्वासन

Date:

--Advertisement--

एटीएस (ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) के मुद्दे को लेकर हिमाचल प्रदेश में चल रही नाराजगी के बीच बस, टैक्सी और ट्रक ऑपरेटर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुलाकात की। इस दौरान ऑपरेटर्स ने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने ऑपरेटर्स की परेशानियों को गंभीरता से सुना और उन्हें राहत देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कांगड़ा जिले में कमर्शियल वाहनों के लिए आरटीओ और एमवीआई के माध्यम से मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

केवल सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और व्यावहारिक चुनौतियों को देखते हुए इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाया गया है। उन्होंने प्रदेश के भाजपा सांसदों से भी अपील की कि वे इस मामले में ऑपरेटर्स की समस्याओं को केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने वाहनों की फिटनेस जांच को एटीएस के जरिए अनिवार्य किया है, लेकिन इससे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार इस समस्या का समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है।

इस मौके पर कांगड़ा जिले की विभिन्न ऑपरेटर्स यूनियनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा और कपिल शामिल थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।