High Court Strict Action: मंदिर की गाड़ियां लौटानी पड़ीं, ऊना प्रशासन और पुलिस बैकफुट पर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद ऊना जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को बड़ा कदम उठाना पड़ा है। कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बाद बुधवार को उपायुक्त ऊना और पुलिस विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उन वाहनों को वापस माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को सौंप दिया गया, जो मंदिर के कोष या श्रद्धालुओं के दान से खरीदे गए थे।

इन सभी वाहनों को अब मंदिर न्यास के यात्री निवास परिसर में खड़ा कर दिया गया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों की अनुपालना में की गई है, जिसमें प्रशासन को पांच दिनों के भीतर वाहनों को लौटाने के आदेश दिए गए थे।

दरअसल, हाल ही में मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने अंकुर कालिया द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई थी। कोर्ट के सामने यह तथ्य आया था कि श्रद्धालुओं के दान से खरीदी गई इनोवा क्रिस्टा का उपयोग डीसी ऊना द्वारा किया जा रहा था, जबकि मंदिर को दान में मिली बोलेरो गाड़ी पुलिस विभाग के एसएचओ के पास थी।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि मंदिर में आने वाले दान का उपयोग केवल धार्मिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए होना चाहिए। इसे सरकारी अधिकारियों के निजी या प्रशासनिक उपयोग में लाना पूरी तरह अनुचित है। कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि सभी ऐसे वाहनों को तुरंत मंदिर न्यास को लौटाकर सुरक्षित रखा जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।