HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का 85% मूल्यांकन पूरा, इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार अब तक लगभग 80 से 85 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

बोर्ड ने पहले 22 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन बीच में अधिक छुट्टियां पड़ने के कारण यह काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका। इसके बावजूद बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य को तेजी से पूरा करने की प्रक्रिया जारी रखी है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में 41 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां 5 हजार से अधिक शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ केंद्रों पर अभी भी अधिक संख्या में उत्तरपुस्तिकाएं बची हुई हैं, जिसके कारण वहां मूल्यांकन कार्य जारी है।

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड का लक्ष्य है कि 30 अप्रैल 2026 तक 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए। इसके लिए बोर्ड के कर्मचारी और शिक्षक लगातार काम में जुटे हुए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।