Kullu Opium Cultivation Busted: STF की बड़ी रेड में 2000 पौधे जब्त, मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। राजस्व और वन विभाग के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्रवाई में तहसील आनी के ग्राम पाली में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया गया है।

जानकारी के अनुसार, STF कुल्लू को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए STF ने तुरंत राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाई और मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पहाड़ी इलाके में अफीम की अवैध खेती की पुष्टि हुई, जहां लगभग 2000 अफीम के पौधे लहलहाते पाए गए। टीम ने सभी पौधों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल जमीन की निशानदेही और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही इस अवैध खेती से जुड़े लोगों की पहचान पुख्ता होगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी।

डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध नशे के कारोबार और खेती के खिलाफ STF का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी कोई अवैध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस थाना आनी द्वारा मामले की गहन जांच जारी है और इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अफीम तस्करों में हड़कंप मच गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।