Shahpur Breaking: केवल सिंह पठानिया ने घरोह पंचायत में किया हैंडपंप का उद्घाटन, अब लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के घरोह पंचायत में पेयजल सुविधा को लेकर एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बुधवार को विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वार्ड नंबर 3 में विद्युत संचालित हैंडपंप का विधिवत लोकार्पण किया, जिससे अब स्थानीय लोगों को बेहतर और निर्बाध पानी की सुविधा मिल सकेगी।

इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये की लागत से लगाए गए इस हैंडपंप से क्षेत्र के दर्जनों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के सुभाष ने क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का स्वागत किया। वहीं, पूर्व प्रधान हंस राज ने हैंडपंप की स्थापना के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, विवेक राणा, हंस राज, रणदीप राणा, सादिक खान, श्याम सुंदर, रमेश, पुरुषोत्तम सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हल्दी की खेती से किसानों की बढ़ेगी कमाई! हिमाचल में 150 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य से बढ़ा रुझान

कांगड़ा के बैजनाथ के सुनपुर गांव में किसान पारंपरिक फसलों के साथ हल्दी की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। हिमाचल सरकार की ओर से प्राकृतिक रूप से उत्पादित कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति किलो किए जाने से किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है।

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ‘UN संगम 2026’ का आयोजन, 5 प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; जानें कौन बना विजेता

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर ‘यूएन संगम 2026’ आयोजित किया गया। पांच प्रतियोगिताओं में धर्मशाला और नगरोटा बगवां के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।